Site icon Lahar Chakra

मुंबई मेल हादसे में घायल चालक को देखने पहुंचे अर्जुन मुंडा

जमशेदपुर. राजखरसावां और बड़ाबांबो के बीच मंगलवार को हुए हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में घायल सहायक लोको पायलट आफताब अंसारी को देखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार की रात ब्रह्मानंद अस्पताल, जमशेदपुर पहुंचे. डॉक्टरों से उनके ईलाज के बारे में जानकारी ली. साथ जल्द स्वस्थ होने की कामना की. अर्जुन मुंडा ने घायल सहायक लोको पायलट आफताब अंसारी से रेल हादसे के संदर्भ में भी जानकारी ली.मालूम हो कि अर्जुन मुंडा बुधवार को ही विदेश दौरे से लौटे हैं।

Exit mobile version