
Ranchi.केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में सिमडेगा के नानेसेरा गांव के रहने वाले जवान किशोर बाड़ा शहीद हो गये है. सेना के शहीद जवान के पार्थिव शरीर हो लेह से पैतृक गांव भेजा जा रहा है.
सिमडेगा के जवान किशोर बाड़ा के शहीद होने से मर्माहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लद्दाख में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से सिमडेगा से जवान किशोर बाड़ा जी एवं एक और अन्य जवान के शहीद होने का दुःखद समाचार मिला है. मरांग बुरु शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.
