Site icon Lahar Chakra

टाटा वर्कर्स यूनियन की एक सीट पर असीम निर्विरोध निर्वाचित, 13 जुलाई को मिलेगा सर्टिफिकेट

JAMSHEDPUR. टाटा वर्कर्स यूनियन के सेंट्रल प्रोक्योरमेंट विभाग के खाली हुए पद के लिए एनएस ग्रेड के कर्मचारी असीम राय मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए. वे एक मात्र प्रत्याशी थे, जिन्होंने नामांकन पत्र लिया और नामांकन भरा था.

मंगलवार को नामांकन की जांच की गयी. इसके बाद उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. उक्त विभाग से जीते हुए कमेटी मेंबर के निधन के बाद खाली हुए पद पर यह उपचुनाव हुआ था. चुनाव पदाधिकारी शहनवाज आलम ने उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी.

करीब 97 कर्मचारियों का यह विभाग है. 13 जुलाई को सर्टिफिकेट दिया जायेगा. इसके बाद वे 214 में एक कमेटी मेंबर हो जायेंगे.

Exit mobile version