
धनबाद. कोल इंडिया लिमिटेड को नया चेयरमैन मिल गया है. पब्लिक एंटरप्राइज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) ने 20 सितंबर को इंटरव्यू के बाद बी. साईराम के नाम की सिफारिश की है. वे मौजूदा चेयरमैन पीएम प्रसाद के रिटायर होने के बाद पदभार संभालेंगे. इस पद के लिए PESB ने बड़ा इंटरव्यू सेशन आयोजित किया. इसमें कुल 11 वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. इनमें कोल इंडिया, एनएमडीसी, नालको, इंडियन ऑयल, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और रेलवे समेत कई बड़ी कंपनियों के टॉप अधिकारी शामिल थे. बी. साईराम फिलहाल नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सीएमडी हैं. उनके लंबे अनुभव और मजबूत नेतृत्व क्षमता को देखते हुए PESB ने उन्हें कोल इंडिया का अगला चेयरमैन चुना.
