Site icon Lahar Chakra

Babulal Marandi: हेमंत सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे की घटना बढ़ी

Ranchi. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. श्री मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि झारखंड की अबुआ सरकार समुदाय विशेष के लोगों को जमीन विवाद से जुड़े मामलों में खुला संरक्षण दे रही है. इसका सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को भुगतना पड़ रहा है. पाकुड़ में समुदाय विशेष द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करना यह दर्शाता है कि इन्हें किस हद तक सरकार का संरक्षण प्राप्त है. संताल परगना समेत पूरे प्रदेश में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे की घटना बढ़ रही है. आदिवासी समाज झारखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का अहम हिस्सा है, लेकिन बाहरी घुसपैठ और जमीन कब्जाने की घटनाओं के चलते वह अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने सीएम से कहा कि वोटबैंक की राजनीति छोड़ कर ऐसे मामलों में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करें, ताकि आदिवासियों के अधिकार और अस्तित्व सुरक्षित रह सकें.

Exit mobile version