
Jamshedpur .राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबू लाल सोरेन के पास कुल 1.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी उम्र 40 साल है. उनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. उनके विरुद्ध एक आपराधिक मामला दर्ज है. उन्होंने घाटशीला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है. उनके द्वारा दाखिल किये गये शपथ पत्र के अनुसार उनकी सालाना आमदनी 7.11 लाख और पत्नी की आमदनी 5.35 लाख रुपये हैं. उनकी कुल संपत्ति में से आश्रितों के पास 9.83 लाख रुपये की संपत्ति है.
