Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: बाबूलाल का तंज, झामुमो बन गयी मियां-बीवी की पार्टी, बैनर से शिबू सोरेन हो गए गायब, अब पत्नी कल्पना सोरेन की लग रही तस्वीर

Jamshedpur. बिस्टुपुर के तुलसी भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन के भाजपा में आने पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वाभाविक रूप से झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो को अपना पूरा जीवन देने वाले नेता जब पार्टी की कार्यशैली और सीएम हेमंत सोरेन की लूटनीति से तंग आकर भाजपा में आ रहे हैं. तो इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देना चाहिए कि किन परिस्थितियों में उनके संघर्ष के साथी रहे चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम जैसे पुराने लोग पार्टी छोड़ रहे हैं. झामुमो पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैनर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर नहीं लगाई जा रही है. बैनर में इन दिनों हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ही रहती हैं. एक बड़े आदिवासी नेता को बार-बार अपमानित करने और पार्टी को मियां-बीवी की पार्टी बना देने वाले हेमंत सोरेन अब सन्यास लेने के करीब पहुंच गए हैं.

Exit mobile version