Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बागबेडा मंडल के ढाई हजार भाजपा कार्यकर्ता प्रधान मंत्री के कार्यक्रम में लेंगे भाग

Oplus_131072

जमशेदपुर, बीते दिनों बागबेड़ा लाल बिल्डिंग शिव साईं मंदिर में भारतीय जनता पार्टी बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई.

बैठक का मुख्य उद्देश्य 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर आगमन पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाना था. इसी एतिहासिक दिन टाटानगर  रेलवे स्टेशन से टाटा से पटना एवं टाटा से बरहमपुर के लिए बंदे भारत ट्रेन शुभारंभ होगी.

उपरोक्त दोनों ट्रेन को प्रधानमंत्री श्री मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, तत्पश्चात प्रधानमंत्री श्री मोदी बिष्टुपुर गोपाल मैदान से आम सभा को संबोधित  भी करेंगे.

बैठक में तय किया गया कि बागबेड़ा मंडल से भाजपा के हजारों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं को दोनों कार्यक्रम में ले जाया जाएगा.

इस बैठक में पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरेंद्र सिंह, महामंत्री विमलेश उपाध्याय, गणेश विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार,मीनू कुदादा, प्रतिमा मुंडा, चंदा देवी, बुधराम टोप्पो, समिति सदस्य झरना मिश्रा, राजकमल यादव, सुशील यादव, धर्मेंद्र चौहान, नीरज सिंह ,श्रवण मिश्रा, अनिल दुबे, संदीप सिंह, मनोज सिंह, गोपाल ओझा, धर्मेंद्र सिंह निक्कू, आनंदी ओझा, संजीव ठाकुर ,धनंजय सिंह एवं विभिन्न मंच-मोर्चा के अध्यक्ष सह सैकड़ो के संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.

Kumar Manish,9852225588

Exit mobile version