Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी,कुंवर सिंह मैदान में आयोजित होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में “उत्कृष्ट भारत” के तत्वाधान में नि;शुल्क हेल्थ कैंप को सफल बनाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता विशाल सिंह ने किया, बैठक में सम्मानित अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी 29 सितम्बर को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने हेतु उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आंख, दांत, ईएनटी, जेनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ की डॉक्टर उपलब्ध रहेगी।इसके अलावे ब्लड प्रेशर,शुगर, ब्लड टेस्ट जैसी सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।

बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय निवासी निलेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राजन ठाकुर, अविनाश, विष्णु ठाकुर, सिद्धार्थ सिंह, अभिजित सिंह, राज पांडेय, अनुराग, सहित कई लोगों उपस्थित थे।

Exit mobile version