Site icon Lahar Chakra

जमशेदपुर : बागबेड़ा में कार सवार युवती और चालक को पीटा, केस दर्ज

जमशेदपुर. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मोहित होटल के पास एक कार चालक की आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. कार में बैठी युवती ने जब विरोध किया तो लोगों ने उसे जख्मी कर दिया. युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी है. वहीं कार को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस मामले में युवती दसी बनर्जी ने सोनू कुमार साहू, विशाल, प्रकाश, रमन, जेएच 05 सीएम-0404 के चालक और अज्ञात के खिलाफ लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने और कार क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज कराया है. मामला शनिवार का है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में किसी दूसरी गाड़ी से धक्का लग गया. लेकिन टेंपो चालक को लगा कर कार से ही उसकी गाड़ी में धक्का लगा है. इसी संदेह में टेंपो चालक ने साथियों संग मिलकर कार सवार की पिटाई कर दी.

Exit mobile version