Site icon Lahar Chakra

Baharagoda News:केंद्रीय मंत्री की कार फंसने के बाद अब एनएच के सर्विस रोड पर गड्ढों की शुरू हो गयी मरम्मत

Baharagoda. एनएच के सर्विस रोड भारी बारिश के कारण गड्ढों और कीचड़ से भर गयी है, जिससे हर रोज बड़े मालवाहक वाहन तथा चार चक्का वाहन फंस रहे हैं. ताजा मामला सोमवार का है, जब भाजपा के परिवर्तन जनसभा में शामिल होने आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार कार्यक्रम के बाद बाईपास सड़क पर उभरे गड्ढे में फंस गयी थी. यह घटना तब घटित हुई जब मंत्री का काफिला वीनापाणी स्टेडियम हेलीपैड की ओर जा रहा था. किसी तरह उनके अंगरक्षकों ने गाड़ी को निकाला. इसके बाद वह आगे का सफर तय कर पाए. मामला अखबारों में आने के बाद एनएच डायरेक्टर एकता कुमारी ने मंगलवार को बहरागोड़ा बाईपास सड़क का निरीक्षण किया और सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए. इसक साथ ही एनएचआई द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से सड़क को समतल करने का काम शुरू कर दिया गया है.

Exit mobile version