Site icon Lahar Chakra

Baharagora : धान रोपाई कर घर आते वक्त ठनका गिरने से महिला की मौत

Baharagora  बहरागोड़ा के पाथरा गांव निवासी महिला लक्ष्मी नायक (29) की ठनका गिरने से मौत हो गयी. लक्ष्मी नायक मंगलवार शाम गांव के पास खेत में धान रोपाई कर घर आ रही थी. इसी वक्त रास्ते में अचानक बारिश शुरू हुई और आसमानी बिजली के चपेट में कर रास्ते में ही गिर पड़ी. साथ में धान रोपाई कर लौट रहे परिवार की महिलाओं ने उठाकर उन्हें घर लाया .

इसके बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. यहां चिकित्सक ने लक्ष्मी नायक को मृत घोषित कर दिया. उधर मौके पर बरसोल थाना पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बुधवार को घाटशिला भेजेगी.

Exit mobile version