Site icon Lahar Chakra

Baharagora News: बच्चों की शैक्षणिक स्थिति का हुआ सर्वे, बहरागोड़ा कॉलेज के बीएड के विद्यार्थियों ने जुटायी जानकारी, अगले साल दिल्ली में जारी होगी सर्वे रिपोर्ट

Baharagora. बहरागोड़ा कॉलेज के बीएड के विद्यार्थियों ने विभिन्न गांवों में जाकर बच्चों की शैक्षणिक स्थिति का सर्वे किया. विद्यार्थियों ने दो दिवसीय सर्वेक्षण रिपोर्ट सोमवार को बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहरा को सौंपी. प्राचार्य ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट वर्ष 2025 में दिल्ली से प्रसारित होगी. इसमें 3 साल से 16 साल के बच्चों के पठन-पाठन व सीखने का स्तर का पता चलेगा. नयी शिक्षा नीति को दिशा देने में रिपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. डॉ जितेंद्र कुमार ने बीएड के विद्यार्थियों को सफलता पूर्वक सर्वे कार्य पूरा करने पर धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह सर्वे बीएड के विद्यार्थियों को भविष्य में रिसर्च करने व करियर को नयी ऊंचाई देने में सहायक सिद्ध होगा. इस कार्य के लिए प्रशिक्षक अमृत प्रधान व ललित नायक की उपस्थिति में प्रमाण पत्र वितरण किया गया.

Exit mobile version