Site icon Lahar Chakra

Baharagora: हाथी के हमले में एक की मौत, बाद में हाथी को बेहोश कर जंगल में छोड़ा

Bahragora. झाड़ग्राम में पांच जंगली हाथियों का झुंड घुस आया, जिससे दहशत फैल गयी. यहां राज कॉलेज के पास हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची. पांच हाथियों का झुंड विद्यासागर पल्ली गांव के जंगल में घुसा था. उसी झुंड के कई हाथी बागान में ही छूट गये. बाद में वन विभाग की टीम ने एक हाथी को बेहोश कर जेसीबी के सहारे उठाकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. खबर है कि एक हाथी का पांव टूट गया है. वह चल नहीं पा रहा है.

Exit mobile version