Site icon Lahar Chakra

Baharagora police : गो तस्करी पर सख्ती की तैयारी, रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित

Baharagora. राज्य सीमा क्षेत्र में गोवंश पशु की तस्करी रोकने के लिए एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने टास्क फोर्स का गठन किया है. साथ ही उन्होंने सीमा क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी को गो तस्करी रोकने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण के लिए कई सारे दिशा निर्देश भी दिए. यह फैसला बुधवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में बैठक कर लिया गया. उन्होंने बताया कि टीम का दायित्व होगा कि एक सप्ताह के अंदर की गई कार्रवाई को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएं. इस मौके पर पुलिस उपाध्यक्ष मुसाबनी के संदीप भगत, पुलिस निरीक्षक मधुसूदन दे, पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार व अन्य मौजूद थे.

Exit mobile version