Site icon Lahar Chakra

Bahragoda Accident: जमशेदपुर से मेदिनीपुर की ओर जा रही अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल, जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण हुए आक्रोशित

Bahragoda.बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर चौक के पास एनएच 49-पर शुक्रवार को अनियंत्रित कार ने बाइक को चपेट में ले लिया. दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. जमशेदपुर से मेदिनीपुर की ओर जा रही कार (जेएच 01इएस/1355) जगन्नाथपुर चौक के समीप फ्लाई ओवर पर सड़क पर उभरे गड्ढे में आ गयी. इससे दूसरे रोड पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया. घटना में बाइक सवार गोपालपुर पंचायत अंतर्गत गोबरासोल निवासी वीरेंद्र नायक (55), उनकी पुत्री कविता नायक (31) तथा महिला के 3 साल का पुत्र राज नायक घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से हाइवे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन ने बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया. वहां तीनों का इलाज जारी है.

Exit mobile version