Site icon Lahar Chakra

Bahragoda: सड़क हादसे में युवक की मौत, पश्चिम बंगाल से आ रहा था ससुराल

Baragoda . बरसोल के दारीशोल में सड़क दुर्घटना में मोनी शंकर तराई (34) की मौत हो गयी है. बताया जाता है कि मोनी शंकर बाइक से पश्चिम बंगाल से अपने ससुराल बहरागोड़ा आ रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. घायल अवस्था में में वह सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. उसे एंबुलेंस से चिल्कीगढ़ अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए झाड़ग्राम ले जाया गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि उनकी शादी दो साल पहले ही हुई थी. वह किसी काम को लेकर अपनी ससुराल बहरागोड़ा आ रहा था. घटना के बाद ससुराल वाले भी अस्पताल पहुंचे. वहीं, घटना के बाद अज्ञात वाहन लेकर चालक फरार हो गया. पुलिस वाहन की पता लगाने में जुटी है.

Exit mobile version