
Bahragora. बरसोल के गुरूरसाईं टोला में किसान मुन्ना दास के खेत में अजगर देखे जाने से ग्रामीण में अफरा-तफरी मच गयी. किसान घास की सफाई कर रहा था. इसी दौरान खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंजर दिग्विजय सिंह को दी. वन विभाग की टीम ने ग्रामीण और स्थानीय संसाधनों के बल पर अजगर को पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.
