Site icon Lahar Chakra

Bahragora: बेनाशोली जंगल में पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

Bahragora. भदुआ व बेनाशोली के बीच जंगल में हाथियों का झुंड आने से ग्रामीणों में दहशत है. हाथियों का झुंड भदुआ के पास जंगलों में दिन भर डेरा जमाये रहता है. शाम होते हाथियों का झुंड गांवों में घुसकर उत्पात मचाता है. हाथी भगाने के लिए ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं. वन विभाग के लोगों ने ग्रामीणों से हाथी को तंग करने तथा उनके नजदीक जाने से मना करते रहे. बावजूद हाथियों को देखने के लिए ग्रामीण जंगलों में इधर उधर घूमते देखे गये. कुछ लोग हाथियों की तस्वीर लेने के लिए दिनभर हाथियों को भड़काते रहे, तकि हाथी अपना गतिविधि बढ़ाये और तस्वीर ले ली जाये. हालांकि, वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर हाथियों को आबादी से दूर रखने का दिन भर प्रयास कर रही है.

Exit mobile version