Site icon Lahar Chakra

Bahragora: बाइक से गिरने से गम्हरिया के पूर्व सरपंच की मौत, पुजारी के रूप में भी थी ख्याति

Bahragora.बहरागोड़ा के साकरा गांव के पूर्व सरपंच दुर्गापद मिश्रा (84) की रविवार को बाइक से गिरने से मौत हो गयी. दुर्गापद मिश्रा बाइक से बहरागोड़ा के कठुलिया जा रहे थे. घर से कुछ दूर जाने के बाद अचानक सिर चकराने से बाइक के साथ गिर गये. घटना रविवार सुबह की है. स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. दुर्गापद मिश्रा 90 के दशक में गम्हरिया पंचायत के सरपंच थे. निधन की सूचना पाकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, निर्मल दुबे, विजय दत्ता, जगन्नाथ नायक आदि कई लोग पहुंचे. शोक प्रकट किया. दुर्गापद मिश्रा बहरागोड़ा में पुजारी के रूप में काफी प्रसिद्ध थे. भरे पूरे परिवार को छोड़कर चले जाने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनका अंतिम संस्कार ओडिशा के पुरी स्वर्गद्वार में किया गया.

Exit mobile version