Site icon Lahar Chakra

Bahragora: बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को दी गयी श्रद्धांजलि

Bahragora. सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय में लोकल कमेटी की ओर से बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शुक्रवार को शोक सभा आयोजित की गयी. उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया. साथ ही उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. स्वपन महतो ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व भट्टाचार्य के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. मौके पर स्वपन महतो, चितरंजन महतो, अभिजीत जाना, तारकेश्वर घोष, शंकर साहू, राम बेरा, अरुण साहू, अरुण कुइला आदि उपस्थित थे.

Exit mobile version