Site icon Lahar Chakra

Bandamunda News: बंडामुंडा में क्वार्टर का ग्रिल काटकर घुसे डकैत, रेल कर्मचारी, उसकी पत्नी-बच्चों को बंधक बनाकर लूट लिया पूरा घर

Bandamunda.बंडामुंडा में शुक्रवार-शनिवार की रात रेल कर्मचारी को बांधकर सोने के गहनों के साथ हजारों रुपयों की डकैती से रेल कर्मचारी दहशत में हैं. इस डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने आसपास के तीन क्वार्टराें में बाहर से कुंडी लगा दी गयी थी. पुलिस डॉग स्क्वायड व साइंटिफिक टीम की मदद से इस डकैती की जांच शुरू कर दी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक डकैतों का सुराग नहीं मिल पाया था. शुक्रवार को चोरी के बाद इस डकैती की वारदात से शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. साथ ही आम जनता में भी भय का माहौल देखा जा रहा है.बंडामुंडा डीजल शेड के जूनियर इंजीनियर (जेइ) दिलीप कुमार पंडा डीजल कॉलोनी के लोको ड्राइवर कॉलोनी के क्वार्टर नंबर-एल/204/1 में परिवार के साथ रहते हैं. शुक्रवार-शनिवार की रात करीब दाे बजे क्वार्टर के एक्सटेंशन के खिड़की का ग्रिल कटर से काटने के बाद पांच डकैत अंदर घुसे. डकैतों ने दिलीप कुमार पंडा को बांध दिया. वहीं उनकी पत्नी को चाकू दिखाकर शोर नहीं मचाने की धमकी दी. जिसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर वहां से 400 ग्राम सोना के गहने लूट लिये.

Exit mobile version