Site icon Lahar Chakra

Bank Loot: यूको बैंक में दिनदहाड़े 4 करोड़ के जेवरात, 10 लाख कैश की डकैती, अपराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना की लूटपाट

Giridih. गिरिडीह के धनवार स्थित यूको बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया।
बाइक पर सवार होकर पहुंचे करीब आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना लिया।

लॉकर में रखे गहने भी अपराधी अपने साथ ले गए
इसके बाद बैंक में रखी नकदी के साथ-साथ ग्राहकों से भी रुपए भी लूट लिए। वहीं, बैंक के लॉकर में रखे जेवरात भी अपराधी अपने साथ ले गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में करीब 10 लाख रुपए कैश, दो ग्राहकों से नकदी और लॉकर में रखे लगभग चार करोड़ रुपए के जेवरात लूटे जाने की बात सामने आ रही है।

अपराधियों ने हेलमेट और मास्क लगा रखा था
हालांकि, लूट की वास्तविक राशि और जेवरात के मूल्य का आधिकारिक आंकलन अभी नहीं हो पाया है। गुरुवार की दोपहर बाइक सवार अपराधी अचानक यूको बैंक पहुंचे। इनमें से दो ने हेलपेट पहन रखा था बाकियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। बैंक में घुसते ही उन्होंने हथियार के बल पर कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। अपराधियों ने सभी को भयभीत कर बैंक में रखी नकदी और लॉकर में जमा जेवरात अपने कब्जे में कर लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली।पुलिस बैंक में हुई डकैती की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना एसपी डॉ. बिमल कुमार को दी गई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Exit mobile version