New Delhi.सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने चुनिंदा परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही बैंक ने अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.5 प्रतिशत तक का प्रतिफल देने वाली 500 दिन की एक विशेष जमा योजना भी शुरू की है।
बीओआई ने सोमवार को बयान में कहा कि इस विशेष ‘स्टार अक्षय फिक्स्ड डिपॉजिट’ योजना के तहत बैंक आम ग्राहकों को 6.85 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
ये संशोधित दरें दो नवंबर, 2026 से प्रभावी होंगी और ये तीन करोड़ रुपये से कम तथा तीन करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये से कम की उन जमाओं पर लागू होंगी, जिनकी अवधि एक साल से लेकर तीन साल तक है।
तीन करोड़ रुपये से कम की जमाओं के लिए, एक साल की अवधि के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत और एक साल से अधिक से लेकर तीन साल से कम की अवधि के लिए 6.7 प्रतिशत कर दी गई है।
