Site icon Lahar Chakra

Banna Gupta: सोनारी में यादव समाज के बीच पहुंचे जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता, लालू यादव ने वीडियो कॉल कर लोगों से की बात

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को सोनारी में यादव समाज के बीच पहुंचे. समाज की ओर से शनिवार को गोवर्द्धन पूजा का आयोजन किया गया था. इस दौरान वहां राजद सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल पर मंत्री बन्ना गुप्ता से बात की. वीडियो कॉल पर लालू यादव को देखकर वहां मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. राजद सुप्रीमो ने अपने संदेश में सभी लोगों से जमशेदपुर पश्चिम से महागठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के समर्थन में मतदान की अपील की. दीपक यादव, मैनेजर यादव और उषा यादव के अलावा काफी लोग उपस्थित थे. पिछले दिनों उषा यादव ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन शनिवार को वे फिर से बन्ना गुप्ता के समर्थन में कांग्रेस में शामिल होकर प्रचार अभियान में लग गई.

Exit mobile version