Site icon Lahar Chakra

Banna Gupta: दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंत्री बन्ना गुप्ता ने मधुपुर में हफीजुल हसन के पक्ष में मांगा समर्थन, भाजपा पर धार्मिक उन्माद फैलाने का लगाया आरोप

Madhupur. कांग्रेस के नेता और मंत्री बन्ना गुप्ता दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में रामगढ़, झरिया, धनबाद, मधुपुर के दौरे पर हैं. मधुपुर में उन्होंने झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष में प्रचार किया. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं संग बैठक की. बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस चुनाव में एक ओर नफरत बढ़ाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वाले भाजपा समर्थित लोग हैं. दूसरी तरफ शिक्षा, रोजगार, विकास, एकता और संविधान की बात करने वाला इंडिया गठबंधन है. बन्ना गुप्ता ने मधुपुर में वैश्य समुदाय से हफीजुल हसन को जिताने की अपील की.

Exit mobile version