Site icon Lahar Chakra

Banna Gupta: बन्ना गुप्ता जैम स्ट्रीट में पहुंचे तो युवाओं में लगी सेल्फी लेने की होड़, उलीडीह, मानगो और पारडीह चौक में की पदयात्रा, बिष्टुपुर, कदमा और सोनारी में की नुक्कड़ सभाएं, मांगा समर्थन

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता भी जैम स्ट्रीट में पहुंचे और युवाओं से मिले. युवा उनको देखकर उत्साहित हो गए. युवक युवतियों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गयी. वहां से निकलकर उन्होंने सोनारी लिंक रोड में मॉर्निंग वाकर्स से मुलाकात की. इसके बाद जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने उलीडीह, मानगो और पारडीह चौक में पदयात्रा कर मतदाताओं से समर्थन की अपील की. वे हर बुजुर्ग से आशीर्वाद लेते हुए चल रहे थे. महिला पुरुष युवा हर वर्ग ने उनके प्रति अपना विश्वास जताया और क्रमांक एक में पंजा छाप पर वोट देने का वादा किया. बन्ना गुप्ता ने आज कई छोटी बड़ी नुक्कड़ सभाएं की. उन्होंने बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी और मानगो में नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित करते हुए विकास विरोधी लोगों से सजग रहने की अपील की. बन्ना गुप्ता ने कहा कि विपक्षियों को हार दिख रही है. इसलिए विरोधी लोग धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश करेंगे. बन्ना गुप्ता ने कहा कि शहर का पहला फ्लाइ ओवर बनना प्रारम्भ हो चुका है. बन्ना गुप्ता ने आज गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेका. वहीं वे रविवार के दिन चर्च गए और जमशेदपुर की खुशहाली के लिए प्रार्थना की.

Exit mobile version