Site icon Lahar Chakra

Barbil Accident: बेटे व पड़ोसी के पुत्र को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था पिता, हाइवा ने रौंदा, तीनों की मौत

Barbil. क्योंझर जिला के जोड़ा शहर में सोमवार को पड़ोसी के बच्चे व अपने बेटे को स्कूल पहुंचाने जा रहे बाइक सवार को पीछे से हाइवा ने कुचल दिया. हादसे में पिता-पुत्र व एक छात्र की मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार, जोड़ा आजाद बस्ती निवासी कृष्णा भूसाल (40) अपने दो बेटे व पड़ोसी के बेटे को बाइक पर बिठा कर स्कूल छोड़ने निकले. बड़े बेटे को संत टेरेसा स्कूल में छोड़ कर छोटे बेटे निकित (7) और पड़ोसी संतोष शर्मा के बेटे गणेश शर्मा को टाटा डीएवी स्कूल छोड़ने जा रहे थे.

इस दौरान एक हाइवा पीछे से टक्कर मारते हुए बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. घटनास्थल पर तीनों की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क को दोनों तरफ से बंद कर दिया. शवों के साथ परिजनों को लेकर धरना पर बैठ गये. करीब साढ़े पांच घंटे के बाद प्रशासन ने उनकी मांगों पर सहमति जतायी. इसके बाद शवों को उठने दिया.

Exit mobile version