Site icon Lahar Chakra

Barsol: चंदड़ा चौक से कुमारडूबी के बीच हाईटेंशन तार से सटा ट्रक, खलासी झुलसा

Barsol: चंदड़ा चौक से कुमारडूबी के बीच 11 हजार वोल्ट बिजली तार से सीमेंट लदा ट्रक सट गया. इससे खलासी झुलस गया. घायल खलासी की पहचान निमाई मांझी के रूप में हुई.जानकारी के अनुसार ट्रक सीमेंट लोड कर कुमारडूबी दुकान आ रहा था. चंदाड़ा चौक पार किया उसी समय 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से सट गया. इससे खलासी झुलस गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. खलासी को गोपीबल्लवपुर अस्पताल ले जाया गया. यहां तार काफी नीचे थे. कई बार ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना दी थी. पर दुरूस्त नहीं किया गया था. सूचना पाकर झामुमो नेता राकेश दास पहुंचे. उन्होंने बिजली विभाग के कनीय अभियंता को सूचना दी. आश्वासन मिला कि जल्द तार उंचा कर दिया जायेगा.

Exit mobile version