Site icon Lahar Chakra

Basant Soren’s on Himanta : झारखंड में घूम रहे डुप्लीकेट नाम वाले मुख्यमंत्री, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा पर झामुमो नेता बसंत सोरेन ने कसा तंज

Ranchi. झामुमाे से जामा की प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के हथियापाथर स्थित आवास पर दुमका विधायक बसंत साेरेन ने डॉ लुईस समर्थकों के संग बैठक की. बाद में मीडिया से बातचीत में श्री सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो के कार्यकर्ता हर चुनौतियों को रौंदकर आगे बढ़ने और विजय पताका लहराने के लिए तैयार हैं. झामुमो के कार्यकर्ताओं को कोई संदेश देने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि डुप्लीकेट नाम लेकर घूम रहे एक मुख्यमंत्री को तो मैं कहूंगा कि वे यहीं के वाशिंदा हो जायें, क्योंकि उन्हें उनके प्रदेश के लोग भूल गये हैं. अभी तो चुनाव है. चुनाव के बाद उनका यहां का वोटर आइडी बना दिया जाये, यह मेरा आग्रह है. उन्होंने डॉ लुईस के झामुमो में आने से मिलने वाले लाभ तथा दुमका-जामा विधानसभा सीट के सवाल पर कहा कि जामा झामुमो का गढ़ रहा है, जहां दीदी डॉ लुईस मरांडी भारी मतों से जीतेंगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता काफी उत्साह व जोश में हैं.

Exit mobile version