Site icon Lahar Chakra

Bihar Crime : बेगूसराय में एक ही परिवार के चार लोगों का गला काटा, फिर एसिड डाल जलाया, पति-पत्नी और बेटी की मौत, बेटा गंभीर

Begusarai. बेगूसराय में अपराधियों ने शुक्रवार की आधी रात निर्ममतापूर्वक एक ही परिवार के चार लोगों का धारदार हथियार से गर्दन काट दिया. वारदात के वक्त सभी सो रहे थे. पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गयी है. बेटा गंभीर रूप से घायल है. इतना ही नहीं अपराधियों ने चारों के शरीर पर एसिड भी डाल दिया. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर स्थित चिरंजीवीपुर गांव की है. घटना के बाद इलाके में दहशत है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है.

बताया जा रहा है कि संजीवन महतो अपने सभी परिवार के साथ घर में सोया हुआ था, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी और पुत्र और पुत्री को गर्दन काट दिया. मरने वालों की पहचान संजीवन महतो, संजीता देवी और सपना कुमारी के रूप में हुई है. बेटे अंकुश कुमार की हालत गंभीर है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादी की थी. पहले से एक बड़ा लड़का है. ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों के द्वारा इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया हो.

Exit mobile version