Site icon Lahar Chakra

जादूगोड़ा में भारतीय मजदूर संघ का मना 70वां स्थापना दिवस

जादूगोड़ा. जादूगोड़ा यूनियन कार्यालय में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन यूसिल की श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ की ओर से किया गया. इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ का प्रतीक ध्वज फहराया गया और बीएमएस के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा को नमन कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री मुरली मनोहर लाल, पुष्प राज, बालेश्वर सिंह समेत जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

Exit mobile version