Bhagalpur. बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को गंगा नदी में स्नान करते समय चार युवकों की डूबने से मौत हो गई. चारों 15 से 20 साल की उम्र के थे. नौगछिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि युवक नया टोला गांव के थे जहां से 11 युवकों का एक समूह श्रावण मास के पहले सोमवार को स्नान करने के लिए पास के घाट पर पहुंचा था. झा ने कहा, स्नान के दौरान वे तेज धारा में बह गए. उनमें से सात तैरकर सुरक्षित निकल गए. राज्य आपदा राहत बल के गोताखोरों ने चार के शव नदी से बाहर निकाले. एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
Big Accident in Bhagalpur: सावन की पहली सोमवारी को नहाने गये चार युवक गंगा में डूबे
