Site icon Lahar Chakra

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती पर बड़ा ऐलान, 26 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बहाली

Patna : बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक नियुक्ति (TRE-4) को लेकर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम बातें कही. उन्होंने बताया कि इस चरण में 26,000 से अधिक पदों पर बहाली की जाएगी और अगले 4 से 5 दिनों में ये रिक्तियां BPSC को भेजी जाएंगी. अगर इसके बाद भी सीटें बचती हैं तो उन्हें TRE-5 में जोड़ा जाएगा.

STET 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी

सीटें क्यों नहीं बढ़ाई गईं?

शिक्षक उम्मीदवार लगातार सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वैकेंसी स्कूलों में विषयवार और छात्रों की संख्या के अनुसार ही तय की जाती है. उन्होंने कहा कि ये 26 हजार पद कम नहीं हैं. फिलहाल 2-3 जिलों का रोस्टर क्लियरेंस बचा है, जिसके बाद वैकेंसी BPSC को भेज दी जाएगी.

Exit mobile version