Site icon Lahar Chakra

BIHAR : चुनाव से पहले आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का ऐलान

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है. CM नीतीश कुमार ने सोमवार को ऐलान किया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये किया जाएगा. इस प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी जाएगी.

CM ने सोशल मीडिया पर कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है. समेकित बाल विकास परियोजना के तहत छह तरह की सेवाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए दी जा रही हैं. इसमें आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

सीएम ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के योगदान को देखते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. इससे उनका उत्साह बढ़ेगा और समेकित बाल विकास सेवाएं और बेहतर होंगी. यह कदम बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण व जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगा.

CM के निर्देश पर विभाग ने मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलने की

Exit mobile version