Site icon Lahar Chakra

BIHAR : गंगा नदी के बीचों-बीच क्रूज पर मुख्यमंत्री का मनाया गया 74वां जन्मदिन

भागलपुर. भागलपुर में शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया. भागलपुर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी के बीचों-बीच क्रूज़ पर केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की. वहीं कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह जन्मदिन इस अंदाज में हम लोग इसलिए मना रहे हैं कि 2025 में हम लोगों की सरकार भारी बहुमत से फिर बनेगी. 2025 फिर से नीतीश का स्लोगन भी हम लोगों का है. उन्होंने कहा कि 2025 में हमारी पार्टी 225 सीट जीत कर निरंतर बिहार के विकास का कार्य करते रहेगी. बिहार का वर्तमान विकास नीतीश कुमार और एनडीए सरकार की देन है.

इस अवसर पर सांसद अजय मंडल जनता दल यूनाइटेड के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. साथ ही इसी कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और जिला अध्यक्ष का भी जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया.

Exit mobile version