Site icon Lahar Chakra

बिहार का हिजाब विवाद : 23 दिन बाद नुसरत ने जॉइन की नौकरी, CM ने लेटर देते वक्त नकाब हटाया था

पटना.  हिजाब विवाद वाली आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद नौकरी जॉइन कर ली है. नुसरत की जॉइनिंग को लेकर अधिकारियों पर भी प्रेशर था, इसलिए उन्होंने सिविल सर्जन के पास ना जाकर सीधे विभाग पहुंचकर जॉइन किया.

20 दिसंबर जॉइनिंग की लास्ट डेट थी. इसे बढ़ाकर 31 दिसबंर किया गया. फिर इसे बढ़ाकर 7 जनवरी किया गया. मतलब, आज नुसरत के पास जॉइनिंग का आखिरी मौका था.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 दिसबंर को आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान नुसरत का हिजाब हटाया था. इसके बाद से नुसरत कहां हैं, इसे लेकर किसी के पास कोई जानकारी नहीं थी.

Exit mobile version