Site icon Lahar Chakra

Bihar News: वैशाली जिले में जब्त शराब पीने और बेचने के आरोप में सात पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 32 लीटर शराब बरामद

Hajipur. बिहार के वैशाली जिले में छापेमारी के दौरान जब्त की गई शराब का सेवन करने और उसे बेचने के आरोप में सोमवार को सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के महुआ और पातेपुर इलाकों में तलाशी के दौरान एक महिला कांस्टेबल समेत शराब विरोधी कार्य बल (एएलटीएफ) के अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके परिसर से 32 लीटर शराब भी बरामद की. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था.

Exit mobile version