Site icon Lahar Chakra

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जमशेदपुर पहुंचे, सरयू राय से चुनाव पर चर्चा

रांची. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार रविवार को रेल मार्ग से पटना से रांची पहुंचे . रांची रेलवे स्टेशन पर पार्टी के नेता डॉ आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, सागर कुमार, मनोज सिन्हा, विनय भरत, अशोक शर्मा और अन्य ने उनका स्वागत किया.

श्रवण कुमार ने राजकीय अतिथिशाला में पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाक़ात की और फिर सड़क मार्ग से जमशेदपुर रवाना हो गये. जमशेदपुर परिभ्रमण के दौरान उन्होंने जदयू विधायक सरयू राय से उनके निवास पर मुलाक़ात की. सरयू राय ने अपने निवास पर उनका स्वागत किया. इस दौरान दोनों नेताओं में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई.

Exit mobile version