Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur News: सीमेंट के बेंच से टकरायी बाइक, युवक की मौत, सोनुआ बाजार में हुआ हादसा

Sonua. सोनुआ बाजार मेन रोड में हादसे में युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया. मृतक की पहचान सोनुआ के भालुरुंगी गांव निवासी रितिक महतो (20) के रूप में की गयी है. दरअसल, रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे रितिक महतो बाइक से सोनुआ बाजार जा रहा था. इसी बीच सोनुआ सहारा इंडिया ऑफिस के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक सीमेंट के बेंच में टकरा गयी. घटना में रितिक महतो गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version