Site icon Lahar Chakra

Road Accident in Jamshedpur: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, सोनारी के युवक की मौत

Jamshedpur. डोबो में फिर सड़क हादसा हुआ है. अब रविवार की शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गयी. इस हादसे में सोनारी के बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर कपाली ओपी की पुलिस पहुंची. पुलिस ने युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बाइक की जांच की तो सोनारी मिथिला स्कूल के पास का पता चला है.

Exit mobile version