Site icon Lahar Chakra

Birsanagar Murder: बिरसानगर में जमीन विवाद में पड़ोसी ने लाठी-डंडा से पीट-पीटकर बुजुर्ग को मार डाला, प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur. बिरसानगर में जमीन विवाद में पड़ोसी ने विजय शर्मा (65) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. उन्हें लाठी डंडा से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बाद में उनकी टीएमएच में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरसानगर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस शंभू शर्मा और उनकी पत्नी बिंदु देवी को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. पुलिस के अनुसार जमीन विवाद में पत्थर से हमला करने पर विजय शर्मा की मौत हुई है. इस संबंध में मृतक की पत्नी ललिता देवी ने बिरसानगर थाना में पड़ोसी शंभू शर्मा, उनकी पत्नी बिंदू देवी, बेटी श्वेता शर्मा, स्नेहा शर्मा और बेटा सुमित शर्मा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में ललिता देवी ने बताया है कि उन्होंने वर्ष 2015 में शंभू शर्मा से दो कट्ठा जमीन खरीदी थी. जमीन खरीदने के बाद से ही शंभू शर्मा और उनकी पत्नी द्वारा विवाद किया जा रहा था.

Exit mobile version