Site icon Lahar Chakra

BJP By-election Candidates: भाजपा ने लोकसभा की एक और विधानसभा की 24 सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, प्रियंका गांधी के खिलाफ वायनाड से नव्या हरिदास को मैदान में उतारा

New Delhi. भाजपा ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को नाव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार घोषित किया, जहां से प्रियंका गांधी वाद्रा कांग्रेस की उम्मीदवार हैं. पार्टी ने आठ राज्यों में 24 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पूर्व सांसद सुनील सोनी छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके अलावा असम, बिहार, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की.

Exit mobile version