Site icon Lahar Chakra

BJP Campaign: अगले हफ्ते से झारखंड में पीएम मोदी और अमित शाह समेत BJP के स्टार प्रचारकों की शुरू होगी चुनावी रैली, तैयारियों में जुटी भाजपा

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा तैयारी में जुट गयी है. पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत स्टार प्रचारकों से चुनावी सभा को लेकर एक नवंबर से लेकर 10 नवंबर के बीच का समय मांगा है. ऐसे में भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभा अगले हफ्ते से शुरू होगी. भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री की छह चुनावी सभा कराने का प्रस्ताव तैयार किया है. प्रधानमंत्री की चुनावी सभा पार्टी के सभी छह सांगठनिक प्रमंडलों में कराने की तैयारी चल रही है.

Exit mobile version