Site icon Lahar Chakra

Chhat Mahaparv ‘Purnima’: जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने छठ घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, व्रतधारियों का लिया आशीर्वाद

Jamshedpur. छठ महापर्व के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने व्रतधारियों को नमन किया और सूर्य भगवान से क्षेत्र के लोगों की समृद्धि व खुशहाली की कामना की. उन्होंने सीतारामडेरा के पांडेय घाट, तारा मंदिर के पीछे भुइयां छठ घाट, केबुल बस्ती एवं न्यू केबुल टाउन मैदान, बारीडीह भोजपुर कॉलोनी छठ घाट, सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समेत अन्य घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लिया और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया.

इस दौरान पूर्णिमा साहू ने कहा कि सूर्योपासना का यह पर्व हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है. सूर्य देव के प्रत्यक्ष पूजन का महत्व हमारे जीवन में असीमित है, और इस अवसर पर मेरी प्रार्थना है कि भगवान भास्कर जमशेदपुर के निवासियों को सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें. भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने 3 डी, दासपाड़ा, गिट्टी मशीन, माछ पाड़ा, डूंगरी टोला, अर्जुन कॉलोनी और बिरसानगर बाजार समेत कई इलाकों का दौरा किया.

Exit mobile version