Site icon Lahar Chakra

BJP elections: संगठन चुनाव के लिए भाजपा ने अधिकारी नियुक्त किये, पूर्वी सिंहभूम में आरती कुजूर, पश्चिमी में अशोक शर्मा, सरायकेला जटाशंकर पांडेय, रांची की जिम्मेदारी गीता कोड़ा को मिली

Ranchi. प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए जिला चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किये हैं. प्रदेश चुनाव अधिकारी सह सांसद प्रदीप वर्मा ने पार्टी के सभी 27 सांगठनिक जिलों के लिए एक-एक चुनाव अधिकारी और दो-दो सह चुनाव अधिकारी की सूची जारी की है. जमशेदपुर महानगर में मनोज कुमार सिंह चुनाव अधिकारी और मिथिलेश सिंह यादव व खेलाराम बेसरा सह चुनाव अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम में आरती कुजूर चुनाव अधिकारी और सुमन कल्याण मंडल व गुरुचरण रजवार-सह चुनाव अधिकारी, पश्चिम सिंहभूम में अशोक शर्मा-चुनाव अधिकारी और जगदीश पाट पिंगुवा व गोविंद पाठक-सह चुनाव अधिकारी तथा सरायकेला-खरसावां जिला के लिए जटाशंकर पांडेय चुनाव अधिकारी और विजय महतो व देवाशीष राय सह चुनाव अधिकारी बनाये गये हैं.

रांची महानगर में गीता कोड़ा-चुनाव अधिकारी और सुनील साहू व ओम प्रकाश-सह चुनाव अधिकारी, रांची ग्रामीण में घूरन राम-चुनाव अधिकारी और लक्ष्मण सिंह मुंडा व मनोज चौधरी-सह चुनाव अधिकारी, खूंटी जिला में नंदजी प्रसाद-चुनाव अधिकारी और संतोष साहू व गंदौरी गुड़िया-सह चुनाव अधिकारी, गुमला जिला के लिए राकेश भास्कर-चुनाव अधिकारी और सविंदर सिंह व भैरो सिंह खैरवार-सह चुनाव अधिकारी, सिमडेगा जिले में किसलय तिवारी-चुनाव अधिकारी और दुर्ग विजय सिंहदेव व श्रद्धानंद बेसरा-सह चुनाव अधिकारी, लोहरदगा जिला के लिए पवन साहू-चुनाव अधिकारी और बिंदेश्वर बेग व बालकृष्ण सिंह-सह चुनाव अधिकारी बनाये गये हैं.

Exit mobile version