Lahar Chakra

Jamshedpur News:  जिला मंत्री रिंकू सिंह की उपस्थिति में जुगसलाई मंडल भाजपा के पदाधिकारियों की मासिक बैठक सम्पन्न

 

Jamshedpur News: भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के पदाधिकारियों की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष हन्नू जैन की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में सम्पन्न हुई । बैठक में विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला मंत्री रिंकू सिंह, मंडल प्रभारी दीपक झा उपस्थित थे ।

बैठक में मुख्य रूप से विगत माह मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की गई साथ ही इस माह होने वाले मन की बात कार्यक्रम की रूप रेखा बनायी गई ।

एस आई आर के संदर्भ में सभी को BLO के साथ मिल कर कार्य करने को कहा गयाl डॉ॰ श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती बूथ स्तर पर हो, इसकी चर्चा हुई ।

बैठक में मुख्य रूप से चंद्रशेखर दास, नितिन झा, गणेश रविदास, पिंटू शर्मा, रविकांत पांडेय, पिंटू सैनी, विनय गुलाटी, अशोक सारस्वत, निकेश शर्मा, निशा दीक्षित, ओम प्रकाश पाठक, सुनील सिंह, अनूप ख़ाँ, कर्दमैन जोशी, नवीन गुप्ता, पवन सिंह, सूरज वर्मा, विजय हेम्ब्रम, सुनील साहू, चरणपाल सिंह, कुणाल सराफ, बिनय शर्मा, अनिल सेठ,दुर्गेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे ।

 

Exit mobile version