Site icon Lahar Chakra

भाजपा नेता Gurvinder Singh Sethi का मुक्ति धाम में हुआ अंतिम संस्कार, प्रदेश भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

रांची. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्पित कार्यकर्ता और समाजसेवी गुरविंदर सिंह सेठी का निधन हो गया. गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने भाजपा का ध्वज उनके पार्थिव शरीर पर अर्पित किया और श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के बाद गुरविंदर सिंह सेठी का पार्थिव शरीर हरमू मुक्ति धाम लाया गया, जहां सिख परंपरा के अनुसार उनके पुत्र अस्मित सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने गुरविंदर सिंह सेठी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन प्रदेश भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि सेठी जी एक समर्पित और सेवाभावी कार्यकर्ता थे, जिनका योगदान पार्टी के लिए अतुलनीय था.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी इस अवसर पर शामिल हुए और उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भगवान गुरविंदर सिंह सेठी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और साहस दें.

गुरविंदर सिंह सेठी के अंतिम संस्कार में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इनमें पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, विधायक नवीन जायसवाल, आरती कुजूर, अजय मारू, ऊषा पांडेय, सुबोध सिंह गुड्डू, वरुण साहू, अमरदीप यादव, पवन साहू, शशांक राज, कमाल खान और लक्ष्मी चंद दीक्षित सहित अन्य लोग शामिल थे.

Exit mobile version