Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह राज्य में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे। भाजपा के अनुसार, नवीन शुक्रवार शाम रांची में प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ ‘महत्वपूर्ण बैठकें’ करेंगे। पार्टी ने एक बयान में कहा कि शनिवार को वह सुकुरहुटू स्थित रांची हवेली बैंक्वेट में सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों और राज्य में पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा होगी।
नवीन शनिवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को भी संबोधित करेंगे। इसमें झारखंड की राजनीतिक स्थिति और पार्टी की भविष्य की योजनाओं तथा प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा ने बताया कि रविवार को नवीन निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ बातचीत रखेंगे।
