Site icon Lahar Chakra

BJP Protest: चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के विरोध में आज भाजपा का जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

Ranchi. चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के विरोध में प्रदेश भाजपा तीन नवंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी. भाजपा रांची महानगर की ओर से रांची सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समक्ष धरना दिया जायेगा.

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है. यह न केवल सरकारी लापरवाही का प्रतीक है, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. इस दौरान दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जायेगी.

Exit mobile version